Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालविशेष कवर

NDRF की टीम द्वारा कम्युनिटी अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 02.09.2025 को *नगर पालिका सभागार नई टिहरी मे नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत के कार्मिकों के लिए आयोजित किया कार्यक्रम।

*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल*

NDRF की टीम द्वारा कम्युनिटी अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 02.09.2025 को *नगर पालिका सभागार नई टिहरी मे नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत के कार्मिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित 72 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ मे EO नगर पालिका श्री प्रशांत चौधरी जी ने सभी उपस्थित अधिकारीयों एवं NDRF टीम एवं अन्य विभागों से आये प्रतिभागीयों का स्वागत किया।

NDRF की टीम द्वारा आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में, प्राथमिक उपचार, CPR, स्टेचर के इंप्रोवाईजेशन तरीके, बाड़ रेस्क्यू, फायर रेस्क्यू, खोज एवम बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई और कार्यक्रम के दोरान NDRF की टीम के द्वारा डैमो एवं अभ्यास कराया गया, जिसमे उपस्थित कार्मिकों के द्वारा अभ्यास भी किया गया l

इस अवसर पर NDRF टीम के श्री ओम प्रकाश के द्वारा कहा गया कि श्री सुदेश कुमार ड्रॉल कमांडेंट, 15 वी, NDRF के दिशानिर्देश में पूरे उत्तराखंड में इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी के तहत टिहरी जिले में दिनांक 18.08.2025 से 02.09.2025 तक जनपद के लगभग 15 स्थानो में कार्यक्रम संपन्न किये गए, जिसमे जनपद के विकासखंड भिलंगना, चंबा, थौलधार, प्रतापनगर एवं जाखनीधार में कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर NDRF टीम एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी ने आपातकालीन नम्बरों एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विभिन्न जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को दी गयी।

इस कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत जी ने NDRF की टीम एवं आपदा प्रबंधन विभाग का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी विभाग और सभी आमजनमानस के लिए भी समय-समय पर आयोजित होते रहें तो निश्चित रूप से आपदा के समय जान माल के नुकसान को कम किया जा सकता है और एसे कार्यक्रम सभी के लिए लाभकारी होंगे l

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल l

Related posts

ब्रेकिंग:-वाटर स्पोर्टस एडवेंचर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय क्याकिंग एण्ड कैनोइंग स्प्रिंट महिला एवं पुरुष का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन।

khabargangakinareki

थराली के युवा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश शाह को विधानसभा चुनावों के दौरान मिली बड़ी जिम्मेदारी ।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश में आयोजित तीसरा कॉक्रेन इंडिया कॉन्क्लेव के तहत राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुटे चिकित्सा विज्ञानियों,अनुसंधानकर्ताओं, चिकित्सकों ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा मूल्यों व गुणवत्ता के साथ जनस्वास्थ्य की देखभाल पर किया मंथन।

khabargangakinareki

Leave a Comment