Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

लिटिगेशन शेड का जिला जज व जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण”।

“लिटिगेशन शेड का जिला जज व जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण”

जिला एवं सत्र न्यायालय टिहरी गढ़‌वाल के प्रांगण में बनाये गये लिटिगेशन शेड का सुदृढीकरण एवं सौन्दर्यकरण कार्य अनटाईड मद के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में कुल लागत 31 लाख का लोकार्पण जिला जज टिहरी गढ़वाल अमित कुमार सिरोही एवं  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने जिला प्रशासन का धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बार–एसोसिएशन द्वारा जब भी कोई मांग जिला प्रशासन के सम्मुख रखी है तब – तब जिला प्रशासन ने इसका सकारात्मक परिणाम दिया है ।

इसी का उदाहरण लिटिगेशन शेड का सुदृढीकरण एवं सौन्दर्यकरण कार्य है।

अपने सम्बोधन में जिला जज ने बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को बधायी दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लिटिगेशन शेड का सुदृढीकरण एवं सौन्दर्यकरण कार्य होने से अधिवक्ताओं के साथ – साथ आगन्तुकों को भी इसका लाभ मिलेगा।

वहीं उन्होंने कहा कि न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उचित स्थान व सुविधा उपलब्धता आपसी तालमेल का एक उद्धाहरण है।

इस अवसर लघु सिंचाई अधिशासी अभियंता ब्रजेश गुप्ता सहित सभी बार एसोसिएशन के सदस्य एवं न्याय कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Related posts

इस वीरान से पड़े जिला पुस्तकालय में लोटने लगी रौनक। सीएम धामी भी कर चुके हैं लाइब्रेरी का निरीक्षण।

khabargangakinareki

भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (IISM), गुलमर्ग द्वारा पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड में दो रिवर राफ्टिंग कोर्सों का संचालन प्रारंभ।

khabargangakinareki

आयुक्त दीपक रावत ने बारीकी से जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का किया निरीक्षण।

khabargangakinareki

Leave a Comment