Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

लिटिगेशन शेड का जिला जज व जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण”।

“लिटिगेशन शेड का जिला जज व जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण”

जिला एवं सत्र न्यायालय टिहरी गढ़‌वाल के प्रांगण में बनाये गये लिटिगेशन शेड का सुदृढीकरण एवं सौन्दर्यकरण कार्य अनटाईड मद के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में कुल लागत 31 लाख का लोकार्पण जिला जज टिहरी गढ़वाल अमित कुमार सिरोही एवं  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने जिला प्रशासन का धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बार–एसोसिएशन द्वारा जब भी कोई मांग जिला प्रशासन के सम्मुख रखी है तब – तब जिला प्रशासन ने इसका सकारात्मक परिणाम दिया है ।

इसी का उदाहरण लिटिगेशन शेड का सुदृढीकरण एवं सौन्दर्यकरण कार्य है।

अपने सम्बोधन में जिला जज ने बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को बधायी दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लिटिगेशन शेड का सुदृढीकरण एवं सौन्दर्यकरण कार्य होने से अधिवक्ताओं के साथ – साथ आगन्तुकों को भी इसका लाभ मिलेगा।

वहीं उन्होंने कहा कि न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उचित स्थान व सुविधा उपलब्धता आपसी तालमेल का एक उद्धाहरण है।

इस अवसर लघु सिंचाई अधिशासी अभियंता ब्रजेश गुप्ता सहित सभी बार एसोसिएशन के सदस्य एवं न्याय कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Related posts

Sarkari Yojana: कैबिनेट ने 24 हजार करोड़ रुपये की आदिवासी कल्याण योजना को मंजूरी दी

khabargangakinareki

Haridwar: संत समाज ने सांस्कृतिक शहर से सांस्कृतिक व्यक्ति को ही Lok Sabha में सांसद बनाने की मांग उठाई, Mahant Baba Balaknath को Rajasthan का कमांड

khabargangakinareki

वरिष्ठ पत्रकार , रितेश सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन। शोक में डूबा नैनीताल। पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।

khabargangakinareki

Leave a Comment