Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांगत ब्लॉक चम्बा के सभागार में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन।

ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का चंबा में हुआ आयोजन।

दिनांक 6 जून 2025, शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांगत ब्लॉक चम्बा के सभागार में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभनी धनोला, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चम्बा एवं विशिष्ट अतिथि बलबीर सिंह पुंडीर, अध्यक्ष व्यापार उद्योग महासभा चंबा द्वारा किया गया।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चम्बा के सभी 9 सभासद, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षक सुरजीत सिंह एवं प्रशांत सेमल्टी द्वारा योग सत्र संपादित किया गया, जिसमें लगभग 100 के करीब लोगों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के संचालन में सह नोडल अधिकारी डॉ वीरेन्द्र पुरोहित, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रानीचौरी से डॉ. हरीश भट्ट, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय – सौंडी से डॉ रामममणि दूबे, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चम्बा से डॉ. प्रेषिका उनियाल, अरविंद सेमवाल, आरती पंवार, पंचकर्म सहायक हरीश भट्ट, प्रियंका राजपूत, प्रीति सकलानी, जितेंद्र सिंह पुंडीर एवं महेश उनियाल का सहयोग रहा।

 

Related posts

होली पर मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध।

khabargangakinareki

जनपद टिहरी की 27 ग्राम पंचायतों में लगाई गई रात्रि चौपाल।

khabargangakinareki

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश आउटरीच सेल व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित।

khabargangakinareki

Leave a Comment