Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

जल जीवन मिशन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक” “हर घर नल-हर घर जल लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश।

“जल जीवन मिशन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक”

“हर घर नल-हर घर जल लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश”

“जल आपूर्ति योजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करें – जिलाधिकारी”

“आपदा की स्थिति में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रखने के निर्देश”

जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, आज सोमवार 25 अगस्त को जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में “हर घर नल, हर घर जल” के तहत जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में विभागवार कार्य प्रगति प्रस्तुत की गई, जिसमें लक्ष्य प्राप्ति के निकट प्रगति दर्ज की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं। और जिन योजनाओं की समय-सीमा अगस्त माह तक है, उन्हें हर हाल में माह के अंत तक पूरा कर लिया जाए। यदि किसी योजना के निर्माण में समस्या आती है, तो समय पर अवगत कराया जाए।
साथ ही आदेश दिए कि आपदा की स्थिति में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो, इसकी अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जल निगम, जल संस्थान एवं हंस फाउंडेशन द्वारा कराए जा रहे कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, केएमएल फाइल अपलोड प्रगति की भी समीक्षा हुई और इस माह के अंत तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, एसडीओ रश्मि ध्यानी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान टिहरी प्रशान्त भारद्वाज, देवप्रयाग नरेश पाल, घनसाली संतोष उपाध्याय, जल निगम चम्बा के.एन. सेमवाल, देवप्रयाग दौलत राम वेलवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

इस ट्रस्ट ने एम्स को दान की 10 स्ट्रेचर ट्रॉली गंभीर मरीजों को शिफ्ट करने में मिलेगी मदद।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को निराश्रित परित्यक्त गोवंश के प्रबन्धन के लिए कांजी हाउस गोशाला शरणालयों की स्थापना हेतु प्रान्तीय अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कांग्रेसियो द्वारा कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन, राजभवन घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेसी गिरफ्तार

khabargangakinareki

Leave a Comment