Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण।

“जिलाधिकारी टिहरी ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण।”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने शनिवार को देर सायं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण केंद्र का निरीक्षण कर एलईडी के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर संचालित सीसी कैमरों की फुटेज, अन्य यंत्र, दूरभाष नंबर सूची, स्टोर रूम में रखी आपदा सामग्री का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने डीडीएमओ बृजेश भट्ट को शिकायत सूचना पंजिका में संबंधित विभाग द्वारा निस्तारण की कार्यवाही अंकित करने, स्टोर रूम में आपदा से जुड़ी सामग्री को व्यवस्थित और सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही आपदा एवं राहत बचाव से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं दुरुस्त गांव से जुड़े ग्राम प्रहरियों की दूरभाष सूची को सुधारते हुए अद्यतन करने के सख्त निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन केंद्र में तैनात सभी लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंगः-साढ़े चार साल से बंद पड़ा पर्यटक कार्यालय खुला

ब्रेकिंग:-अवैध चरस के साथ 04 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, 3 तस्कर बाहरी राज्य के 1 उत्तरकाशी जनपद का।

khabargangakinareki

Uttarakhand Cabinet meeting: जमीन की registry अब online भी हो सकेगी..।Dhami Cabinet के 13 महत्वपूर्ण निर्णय पढ़ें

khabargangakinareki

Leave a Comment