Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

चुनाव प्रक्रिया के दौरान समन्वय बनाकर सक्रिय होकर कार्य करें अधिकारी-राज्य चुनाव आयुक्त, उत्तराखंड।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान समन्वय बनाकर सक्रिय होकर कार्य करें अधिकारी-राज्य चुनाव आयुक्त, उत्तराखंड।”

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार द्वारा रविवार 22 जून को समस्त जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की गई।

जनपद टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष से बैठक में प्रतिभाग किया गया।

बैठक में राज्य चुनाव आयुक्त ने अधिसूचना जारी होने पर सभी जनपदों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। उन्होंने मतदाता की सूची हिंदी में तैयार करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के नाम पुनः जांच करने को कहा।

सभी जिले के एसएसपी को 200 मीटर तक कोई वाहन, जुलूस या जनसभा न करने तथा कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिन जनपदों से आरओ/एआरओ की डिटेल नहीं भेजी गई है, उनको आज ही भेजने को कहा गया। सभी आरओ को चुनाव खर्चे का रजिस्टर तैयार करने और समय से धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए।

डीएम और एसएसपी को भौगोलिक स्थिति के अनुसार पुलिस फोर्स व्यवस्था, रूट चार्ट, ट्रैफिक प्लान बनाने तथा बरसात के चलते सभी व्यवस्थाएं करने को गया, ताकि निर्वाचन के कार्य बाधित न हो।

सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान समन्वय बनाकर सक्रिय रहने को कहा गया।

इसके साथ ही नोडल और प्रभारी अधिकारियों की तैनाती करने, डिस्ट्रिक्ट प्लान बनाने, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, वर्षा ऋतु के दौरान बैलट बॉक्स की वाटर प्रूफिंग करने तथा पंचायती राज अधिनियम का अध्ययन करने को कहा गया।

बैठक में डीडीओ मो असलम, एसडीएम संदीप कुमार, पीडी पुष्पेंद्र चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिला चिकित्सालय बौराड़ी में पी०पी०पी० मोड़ से हटने के बाद पहला सफल सिजेरियन प्रसव।

khabargangakinareki

Uttarakhand High Court ने Nainital नगरपालिका प्रमुख और कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ समीक्षा याचिका को खारिज किया, सरकार से राहत

khabargangakinareki

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के अदम्य शौर्य और बलिदान को किया नमन।

khabargangakinareki

Leave a Comment