Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर दुःखद हादसा।

उत्तरकाशी। जनपद के संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर रवाड़ा के समीप वन विभाग का वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर करीब 20 मीटर खाई मे जा गिरा।
जिसमे रेंज अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वही इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सहित SDRF व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और घायालो को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुधवार दोपहर संगमचट्टी मोटर मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब वन विभाग का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन में सवार रेंज अधिकारी शंकरानंद की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं एक वन रक्षक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेसक्यू टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर ‌निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया वहीं घटना के बाद वन विभाग और परिजनों में मातम छा गया है।

Related posts

बांझपन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके कारण और रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को एम्स में विश्व आईवीएफ दिवस मनाया गया।

khabargangakinareki

नव नियुक्त वन संरक्षक कुमाऊँ धीरज पांडे का दक्षिणी कुमाऊँ वर्त संघ अध्यक्ष चन्द्र शेखर व सदस्यों ने किया स्वागत। गिनाई अपनी समस्या।

khabargangakinareki

ऋषिकेश में अब यहां प्रत्येक रोगी की होगी टी.बी. की जांच, सभी मरीजों के लिए क्षय रोग जांच का नियम हुआ।

khabargangakinareki

Leave a Comment