Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-पुलिस ने 6 घण्टे में किया सुनार से धोखाधड़ी एवं चोरी की घटना का अनावरण।

सुनार से धोखाधड़ी व चोरी की घटना का टिहरी पुलिस ने 06 घंटे में अनावरण कर शतप्रतिशत माल बरामद कर 06 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार।

सौरभ पंवार पुत्र स्वर्गीय यशवंत सिंह पंवार निवासी– ग्राम चवासेरा कस्बा व थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 9/6/2023 को थाना घनसाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी दुकान पंवार ऑर्नामेंट हाउस कस्बा घनसाली से अज्ञात 01 पुरुष और 05 महिलाओं के द्वारा सोने के जेवरात कीमत तकरीबन ₹1,50,000 खरीदकर पैसों के बदले धोखाधड़ी से छलकर नकली चांदी की (गिलेट) के जेवरात दिए गए एवं सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं ।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना घनसाली पर तुरंत मु0अ0सं0 25/2023 धारा 420,379 भ0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया मामले की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के पर एवम अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पर अभियोग के सकुशल अनावरण हेतु एक टीम गठित की गई।

टीम द्वारा सी0सी0टी0वी0 चैक कर मुखबीर मामूर किए गये थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम द्वारा तत्काल मालमुलजीमान की बरामदगी हेतु के सुरागरस्सी व पतारस्सी करते हुए 6 घंटे के अंदर 06 नफर अभियुक्तगण को टिहरी डाइजर तिराहे से तकरीबन 300 मीटर आगे चंबा रोड पर स्थित नई टिहरी व्यू प्वाइंट से शत-प्रतिशत चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया ।

अभियुक्तगण शातिर अपराधी हैं जो गिरोह बनाकर दूरस्थ क्षेत्रों में ठगी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं ।
अभियुक्तगणों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related posts

Breaking:-प्रथम वर्ष बैच २०२२ के विद्याथियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता की मेधावी टीम को संस्थान की कार्यकारी निदेशक और डीन एकेडेमिक ने संयुक्तरूप से किया पुरस्कृत।

khabargangakinareki

Nainital में सख्त नियम लागू: रात 10 बजे के बाद कोई संगीत नहीं, New Year और Christmas समारोह की जांच की जा रही है।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-थाना घनसाली पुलिस ने राजस्थान से राजस्व पुलिस क्षेत्र से अपहृता नाबालिग को मय अभियुक्त के किया बरामद।

khabargangakinareki

Leave a Comment