Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

विनयखाल–गेंवली मोटर मार्ग एवं पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश”।

“विनयखाल–गेंवली मोटर मार्ग एवं पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश”

“पीएमजीएसवाई व वापकॉस के बीच समन्वय बढ़ाकर कार्य पूर्ण करें — जिलाधिकारी”

आज गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में विनयखाल–गेंवली मोटर मार्ग निर्माण की समीक्षा बैठक आहूत हुई।

अवगत है कि टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत घनसाली में 6 किलोमीटर के स्ट्रेच पर मोटर रोड और 3 पुल बनने है।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि वापकॉस द्वारा प्रोटेक्शन वॉल बना कर मशीन जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे शेष कार्य पीएमजीएसवाई द्वारा जल्दी पूर्ण किया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई और वापकॉस के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

बैठक में अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई अरुण कुमार, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई अशोक, वापकॉस के अधिकारी, अविनाश कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।

 

Related posts

यहाँ पुलिस ने चरस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

khabargangakinareki

पेयजल संकट उत्पन्न होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल संकट से आच्छादित क्षेत्रों में नियमित/वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा इन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये।

khabargangakinareki

सेवा, सुशासन और समर्पण” कार्यक्रम के तहत मिनी मैराथन का सफल आयोजन, 270 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

khabargangakinareki

Leave a Comment