Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तरकाशी

बनस्पति विज्ञान संकाय द्वारा लिखी पुस्तक टेरिडोफाइटा व जिम्नोस्पर्म का हुआ विमोचन।

subhash badoni , उतरकाशी

बनस्पति विज्ञान संकाय द्वारा लिखी पुस्तक टेरिडोफाइटा व जिम्नोस्पर्म का हुआ विमोचन

रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर संजीव लाल, डॉ महेंद्र पाल सिंह परमार, डॉ विपिन तथा डॉक्टर गुलशन कुमार धींगरा जी के द्वारा लिखित टेरिडोफाइटा और जिम्नोस्पर्म की पुस्तक का विमोचन प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला द्वारा किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला ने कहा कि महाविद्यालय उत्तरकाशी के बनस्पति विज्ञान संकाय ने एक सराहनीय कार्य किया है।
यह पुस्तक एक बहुत ही उपयोगी विषय पर लिखी गई है और आज के परिवेश में नई पीढ़ी को बहुत अच्छी तरह से वनस्पतियों का ज्ञान करने में मदद करेगी।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ लेखन में भी रुचि होनी चाहिए। इससे शिक्षक के मानसिक विकास का रास्ता खुलता है और शिक्षक को भी अपने ज्ञान को पुस्तक रूप में बांटना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर वसंतिका कश्यप ,डॉ दिवाकर बौद्ध , डॉ जय लक्ष्मी रावत डॉ आराधना डॉ प्रेरणा और डॉ रिचा आदि उपस्थित थेl सभी प्राध्यापकों ने डॉक्टर संजीव को उनकी पुस्तक के विमोचन होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की तथा पुस्तक के छात्र हित में लिखे जाने पर वनस्पति विज्ञान विभाग को बधाई दी ।

Related posts

एम्स ऋषिकेश में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया।

khabargangakinareki

यहां ससुर की गैर इरादतन हत्या के मामले में महिला अभियुक्ता को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

khabargangakinareki

जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में सोमवार, 14 सितंबर को हिंदी दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया ।

khabargangakinareki

Leave a Comment