Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

यहां जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज हुई 22 शिकायतें/मांग पत्र।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस टिहरी में दर्ज हुई 22 शिकायतें/मांग पत्र।‘‘

मंगलवार को ब्लाॅक सभागार चम्बा में आम जन मानस की समस्याओं/शिकायतों के समाधान हेतु तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में 22 शिकायतें/मांग पत्र पंजीकृत किये गये, जिनमें सड़क निर्माण से क्षतिपूर्ति, सिंचाई नगर, आवारा पशुओं से कृषि हानि, आंगनवाड़ी केन्द्र बनाने, आपदा, सड़क निर्माण आदि से संबंधित रही।

धनराशि से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वर्ष 2024-25 के जिला योजना में प्रस्तावित करने के निर्देश दिये, जबकि शेष शिकायतों/मांग पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को संयुक्त सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने दर्ज पत्रों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों/मांग पत्रों पर विभागीय आवश्यक कार्रवाई करते हुए आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से 14 दिवस के भीतर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही सभी जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय, ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशानुसार तहसील, ब्लाॅक स्तर पर आयोजित बैठकों में प्रतिभाग कर लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही हर सम्भव निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा नव निर्मित ब्लाॅक कार्यालय भवन का निरीक्षण भी किया गया।

तहसील दिवस में गुल्डी रोड़ चम्बा निवासी रितिक ने ब्लाॅक कार्यालय चम्बा में स्वच्छक कार्मिक के पद पर नियुक्ति चाहने, प्रधान ग्राम पंचायत मठियाण गांव ने गांव में नेटवर्क समस्या, ग्राम पंचायत कोट प्रधान ने ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी केन्द्र भवन निर्माण, उपाध्यक्ष न.म.चम्बा दर्मियान सिंह नेगी ने चम्बा जौल नागणी बायपास सड़क डामरीकरण, शक्ति प्रसाद जोशी ने नगर क्षेत्र चम्बा के वार्ड नं 01, 06 एवं 07 में विद्युत पोलों एवं तारों से करन्ट का खतरा होने, अध्यक्ष प्रधान संगठन वि.ख. चम्बा सुधीर बहुगुणा ने ग्राम पंचायत साबली के सौड़ नामे तोक में कृषि भूमि सिंचाई हेतु पाइप लाइन एवं टैंक बनवाने, प्रधान ग्राम पंचायत ने मन्ज्यूड़ गांव में तल्ला चम्बा से मन्ज्यूड़ गांव होते हुए आलवेदर तक सड़क निर्माण, टीजीएमओ की रैबार बस सेवा नई टिहरी-जड़धार गांव नागदेव पतथल्ड पुनः संचालन, चम्बा जौल बहेड़ा मोटर मार्ग से वन विश्राम भवन चम्बा को जोड़ने वाली चम्बा की ओर आराक्षित भूमि के डामरीकरण आदि अन्य शिकायतें/मांगें की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये।

इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि श्री रावत, सीएमओ मनु जैन, एसडीएम संदीप कुमार, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीवीओ आशुतोष जोशी, डीपीआरओ एम.एम.खान, आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला, समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चैहान, ईई. सिंचाई अनूप डियुन्डी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related posts

बिग ब्रेकिंग:- पेटीएम बैंक के इस काम पर आरबीआई ने रोक लगाई।इस कार्य को तुरंत बंद करने के निर्देश।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश के सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आईसीएसएसआर द्वारा वित्त पोषित अल्पकालिक अनुभवजन्य परियोजना के लिए एक प्रसार कार्यशाला का किया गया आयोजन।

khabargangakinareki

बिग ब्रेकिंग:-यमुनोत्री विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिज्लवांण एवं उनके 150 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

khabargangakinareki

Leave a Comment