Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘‘ महाभियान के तहत आज मंगलवार दिनांक 13 जनवरी 2026 को जनपद के चार स्थानों पर शिविर किये गए आयोजित।

‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘‘ महाभियान के तहत आज मंगलवार दिनांक 13 जनवरी 2026 को जनपद के चार स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए।

प्रथम शिविर तहसील कीर्तिनगर की न्याय पंचायत बडियार के राजकीय इंटर कॉलेज धत्ती घण्डियाल में जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शिविर के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई शिवम सिंह रावत ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये सुविधायुक्त स्टालों पर 253 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में 43 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 23 का मौके पर निस्तारण किया गया।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 09 आवेदन प्राप्त किए गए, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/दवा सामग्री आदि वितरण से 96 लोगों को लाभान्वित किया गया।

द्वितीय शिविर विकासखण्ड-जाखणीधार की न्याय पंचायत जलवालगांव के राजकीय इण्टर कॉलेज मदन नेगी में पीडी डीआरडीए पीएस चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शिविर के नोडल अधिकारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार काला ने बताया कि विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये सुविधायुक्त स्टालों पर 237 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में 54 शिकायतें प्राप्त हुई जिन्हे सीएम जन सम्पर्ण पोर्टल पर अपलोड कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 23 आवेदन प्राप्त किए गए, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/दवा सामग्री आदि वितरण से 124 लोगों को लाभान्वित किया गया।

तृतीय शिविर तहसील/विकासखण्ड-देवप्रयाग की न्याय पंचायत रुमधार के राजकीय इण्टर कॉलेज ललोडीखाल में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शिविर के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियन्ता जल निगम देवप्रयाग दौलतराम बेलवाल ने बताया कि विभागों के द्वारा लगाये गये सुविधायुक्त स्टालों पर 410 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

शिविर में 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/दवा सामग्री आदि वितरण से 168 लोगों को लाभान्वित किया गया।

चतृर्थ शिविर विकासखण्ड भिलंगना की न्याय पंचायत खिरवेल बासर के जू० ह० कठैती में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ शिविर के नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभागों के द्वारा लगाये गये सुविधायुक्त स्टालों पर 432 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में 36 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 49 आवेदन प्राप्त किए गए, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/दवा सामग्री आदि वितरण से 274 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित शिविरों में पूर्व राज्य मंत्री प्रेमदत्त जुयाल, कनिष्ठ उप प्रमुख कीर्ति सिंह पंवार, महमंत्री भाजपा बलवंत रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

एम्स ऋषिकेश के ऑर्थाे विभाग के तत्वावधान में आयोजित लाइव सर्जरी कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को स्पाईन सर्जरी को सुविधाजनक बनाने हेतु आईओएनएम प्रक्रिया अपनाने की बारीकियों कराया गया रूबरू ।

khabargangakinareki

हल्द्वानी में Uttarakhand Police परिवार के मुखिया DGP अशोक कुमार ने आयोजित किया सम्मान समारोह

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश के सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आईसीएसएसआर द्वारा वित्त पोषित अल्पकालिक अनुभवजन्य परियोजना के लिए एक प्रसार कार्यशाला का किया गया आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment