Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाउत्तराखंड

ब्रेकिंगः-साढ़े चार साल से बंद पड़ा पर्यटक कार्यालय खुला

रिपोर्ट:- गोविन्द रावत

रानीखेत में साढ़े चार साल से बंद पड़ा पर्यटक कार्यालय खुला

नव निर्वाचित विधायक नैनवाल ने पर्यटन कार्यालय का किया उदघाटन

रानीखेत – पर्यटन नगरी रानीखेत में साढ़े चार साल से बंद पड़े टूरिस्ट कार्यालय का शनिवार को औररानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पुन: उद्घाटन किया।

विधायक ने जिला पर्यटन अधिकारी को स्टाफ की नियुक्ति कर कार्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बैठक में रानीखेत में पर्यटन को बढ़ावा देने के उपायों पर भी गहन चर्चा हुई।

इसके बाद विधायक सहित पर्यटन विभाग, व्यापार मंडल, छावनी परिषद व नागरिकों की संयुक्त बैठक में रानीखेत में पर्यटन को बढ़ावा देने पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

साथ ही नगर गोल्फ मैदान, चौबटिया गार्डन आदि प्रमुख पर्यटक स्थलों को सैलानियों से जोड़कर सैलानियों की आवाजाही बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।विघायक नैनवाल ने कहा रानीखेत में पर्यटन की आवाजाही से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, कैंट बोर्ड सभासद मोहन नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, सीकेएस बिष्ट, खजान जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, कुलदीप राणा, कवि भंडारी, प्रमोद रावत, अनंत भैसोड़ा, जगदीश सिंह बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related posts

मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

khabargangakinareki

ब्लॉक अध्यक्ष जोशी की अध्यक्षता में प्रताप नगर के गुरिल्लाओ की आम बैठक की गई आहूत, बैठक में कही गई ये बातें।

khabargangakinareki

आप प्रत्याशी , दिल्ली की तर्ज पर होगा उत्तराखंड में विकास

khabargangakinareki

Leave a Comment