Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त का 138वाँ जन्मदिवस पंत पार्क मूर्ति के समीप धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई।

स्थान। नैनीताल।

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त का 138वाँ जन्मदिवस पंत पार्क मूर्ति के समीप धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त का 138वाँ जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी वंदना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इधर कई स्थानों में गोबिंद बल्लभ पंत के जीवन से सम्बंधित प्रदर्शनी भी चित्रों के माध्यम दर्शायी गई।
नैनीताल पहुँचे केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पंत पार्क स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

पंत जी की 138वी जयंती पर स्कूली बच्चों एवं छोलिया दल द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ की जयंती में शिरकत करने पहुँचे उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा उत्तरप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहते हुए पं. गोविंद बल्लभ पंत की आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके विचार हमें सदैव जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार हर मामले में नजरे बनाए हुए है।
उन्होंने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा यह राज्य उत्तराखंड आंदोलन कारियों की शहादत से बना हुआ है। यह देव भूमि है यहाँ खेल की गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। पर यहाँ युवा वर्ग नशे की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने
युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में प्रतिभाग करने की अपील की।

वहीं उन्होंने कहा हम सबको नशे से दूर रहना चाहिए। राज्य आंदोलन कारियों ने यह सोच कर राज्य बनाया इसका विकास होगा।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, पूरन मेहरा, गोपाल रावत, समेत तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंगः-राज्यपाल द्वारा बुलाये गये नैनीताल के पत्रकारों को सूचना न मिलने पर पर रोष व्याप्त।

khabargangakinareki

Haridwar: संपत्ति विवाद में शिकायतकर्ता के लिए सुरक्षा का अनुरोध, एक सेवानिवृत्त PCS अधिकारी सहित 28 के खिलाफ मामला दर्ज।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सरोवर नगरी समेत जनपद नैनीताल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी हर्षोल्लास के साथ।

khabargangakinareki

Leave a Comment