Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिकउत्तरकाशी

ब्रेकिंग:- मां रेणुका मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति 24 फरवरी से पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन ।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी / उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति 24 फरवरी से पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन ।

ढूंढा के मां रेणुका मंदिर प्रांगण में जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन 24 फरवरी से सात दिवसीय मेला शुरू होगा।
आपको बताते चले कि इसकी तैयारियां लगातार जारी है आपको यह भी बताते चलें की 24 फरवरी 1960 को जनपद टिहरी से उत्तरकाशी जिले को अलग जिला बनाया गया था ।
जिले की 63वीं स्थापना दिवस पर हर वर्ष यह पर्यटन और विकास मेला लगाया जाता है ।

इस मेले को मां रेणुका पर्यटन समिति आयोजित करती है जहां इस मेले की शुरुआत विधिवत रूप से देव डोलियों के साथ शुरू होती है और 7 दिनों तक इस मेले को देखने के लिए ढूंढा क्षेत्र से ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लोग मां रेणुका का आशीर्वाद और गांव-गांव से आई देव डोलियों का भी आशीर्वाद लेते हैं।

Related posts

भविष्य कीआवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री धाम के विस्तार को लेकर प्रशासन के स्तर से कार्रवाई हुई तेज।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-लकड़ी से भरा ट्रक पलटा , चालक ने कूद कर बचाई जान

khabargangakinareki

जहां डीएसबी परिसर में दीक्षांत समारोह चल रहा था वहीं बाहर से छात्र नेता विरोध कर लगा रहे थे गो बैक के नारे।

khabargangakinareki

Leave a Comment