Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिक

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सोमवार को हर्षिल पहुंचे।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सोमवार को हर्षिल पहुंचे।

अपने तय कार्यक्रमानुसार राज्यपाल ने हर्षिल में दीपावली से पूर्व सेना एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP) के जवानों से मुलाकत की।

इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को रोशनी के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि देश सेवा सर्वोच्च सेवा है, हम सभी सौभाग्यशाली है की हमें उत्तराखंड देवभूमि व संतो की भूमि में सेवा करने का अवसर मिला है।

आप सभी सैनिक अपना कार्य अच्छे से निर्वहन कर रहें जिस पर हम सभी को गर्व है।

राज्यपाल ने गलवान घटना का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की अनेक वीरगाथा रही है,जो हमारे लिए आदर्श है।

उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए हर्षिल व नेलांग घाटी के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

राज्यपाल ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्होंने हर्षिल व नेलांग को बहुत करीब से देखा है।
इस दौरान डीएम अभिषेक रुहेला,एसपी अपर्ण यदुवंशी, डीएफओ पुनीत तोमर,एसडीएम चतर सिंह चौहान,सीएमओ डॉ विनोद कुकरेती,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह सहित सेना के जवान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भिलंगना में दिनांक 21.08.2025 को घनसाली के इस दुर्गम क्षेत्र के कॉलेज में किया गया कार्यक्रम ।

khabargangakinareki

आयुष्मान भारत की 7वीं वर्षगाँठ पर दूरस्थ गांव गैंवाली में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न।‘

khabargangakinareki

CM Dhami और Rajnath Singh सहित VVIP, दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के लिए Haridwar के Harihar आश्रम में जुटे; UP के CM Yogi Adityanath की भागीदारी पर अटकलें

khabargangakinareki

Leave a Comment