Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचार

दुःखद खबर:- दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगो की मौत।

उत्तराखंड:- चंपावत ज़िले में दर्दनाक हादसा।
हादसे में 14 लोगो की मौत की खबर सामने आयी है जिससे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।

चंपावत जिले के टनकपुर पंचमुखी धर्मशाला से ककनई गांव में लौट रहा बारात वाहन संख्या यू के 04 4712 सुखीढांग – डाडामीनार रोड पर ढेकाढूंगा के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में वाहन चालक समेत 16 लोग सवार थे , जिसमे से 14 लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिनको हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया गया हैं।

वही जानकारी के अनुसार वाहन सोमवार रात 10  बजे के आस पास दुर्घटना ग्रस्त हुआ बताया जा रहा है।

सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी ली एवं मर्तकों एवं घायलों को नियमानुसार सहायता देने का आश्वासन दिया है।

वही इस दर्दनाक हादसे  में एक मां बेटी की भी मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतकों की सूची इस प्रकार है।

1 लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी ककनाई

2केदार सिंह पुत्र दान सिंह आयु 62 वर्ष निवासी ककनई

3 ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ककनई

4 उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 48 निवासी ककनई

5 हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ककनई

6 पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी हल्द्वानी

7 भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह उम्र 45 वर्ष

8 पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ककनई

9 बसंती देवी पत्नी नारायण दत्त भट्ट उम्र 35 वर्ष निवासी चंपावत

10 श्यामलाल पुत्र धनीराम उम्र 50 वर्ष निवासी डांडा

11 विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम उम्र 48 वर्ष निवासी डांडा

12 हीरा सिंह पुत्र उमेश सिंह आयु 15 वर्ष निवासी डांडा

13 देवांशी पुत्री बसंती देवी उम्र 4 वर्ष निवासी चंपावत

14 नीलावती पत्नी कुंवर सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी चोरगलिया

घायलों की सूची

1-वाहन चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम उम्र 28 वर्ष निवासी साल, पाटी

1-त्रिलोक राम पुत्र टीका राम उम्र 42 निवासी ककनाई

Related posts

ब्रेकिंग:-यातायात पुलिस व एआरटीओ द्वारा रैली निकालकर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

khabargangakinareki

सरकार की प्राथमिकता है कोई भी गौवंश निराश्रित न रहे! समीक्षा बैठक।

khabargangakinareki

यह संघटन 18 दिसंबर से अनिश्चित काल के लिए देहरादून में करेगा धरना प्रदर्शन।

khabargangakinareki

Leave a Comment