Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीतालस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:- हाइकोर्ट में जनहित याचिकओ पर हुई सुनवाई।

स्थान नैनीताल ।

जनहित याचिकओ पर हुई सुनवाई।

रिपोर्ट । ललित जोशी ।
सरोवर नगरी नैनीताल हाई कोर्ट ने कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ दायर अलग अलग जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की।
कोर्ट ने जिला मॉनिटरिंग कमेटी को निर्देश दिए हैं कि किस सरकारी हॉस्पिटल में क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध है, ।
उनकी जांच कर 8 मार्च तक अवगत कराएं।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खण्डपीठ में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिव दत्त भट्ट ने कोर्ट को बताया कि सरकारी अस्पतालों में क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध है।
इसकी जानकारी राज्य के मेडिकल पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है,। जिसकी वजह से मरीजों को कई समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार की मेडिकल वेबसाइट में इस बात का भी उल्लेख किया जाय कि पीएचसी, सीएचसी, बेस अस्पताल व अन्य सरकारी अस्पतालों में कौन कौन सी सुविधाएं उपलब्ध है।
याचिका में यह भी कहा गया है कि महामारी से लड़ने के लिए प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश जनस्वास्थ्य के मद्देनजर समय समय पर करता रहा है विभिन्न जनजागरुकता मुहिम संचालित ।

khabargangakinareki

जनपद क्षेत्रांतर्गत 04 नगर पालिका एवं 6 नगर पंचायतों कुल 10 नागर निकायों में 61.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

khabargangakinareki

यहाँ मीजल्स रूबेला की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ।

khabargangakinareki

Leave a Comment