Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिकउत्तरकाशी

डुंडा देवीधार स्थित रेणुका माता मंदिर प्रांगण में गुरुवार को देव डोलियों के सानिध्य में जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित सात दिवसीय विकास मेले का शुभारंभ

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी / उत्तरकाशी

उत्तरकाशी डुंडा देवीधार स्थित रेणुका माता मंदिर प्रांगण में गुरुवार को देव डोलियों के सानिध्य में जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित सात दिवसीय विकास मेले का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ नृत्य कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर हर साल मां रेणुका समिति डुंडा गांव की ओर से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है।

लेकिन इस बार समिति ने मेला को सात दिन करने का निर्णय लिया।
गुरुवार को मां रेणुका माता मंदिर परिसर में मेले का शुभारंभ रेणुका देवी, कचडू देवता, नागराजा देवता, रिंगाली देवी, समेश्वर देवता के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

विकास मेले में डुंडा, रनाड़ी, अस्तल, भकड़ा, खट्टूखाल, वीरपुर, देवीधार समेत दर्जनों गांव के ग्रामीण शामिल हुए।
इस अवसर पर लोगों ने देव डोलियों के साथ रासौं तांदी नृत्य कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए देव डोलियों से आशीर्वाद लिया।
मेला समिति के अध्यक्ष राजदीप परमार ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए मेला सादगी से मनाया जाएगा।

Related posts

चटक धूप का आनंद लेना है तो सरोवर नगरी चले आये

khabargangakinareki

करोड़ों की राहत राशि प्रभावित परिवारों तक पहुंची — लखवाड़ परियोजना कार्य मिशन मोड में।

khabargangakinareki

कुमाऊं विश्वविद्यालय इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से डीएसबी परिसर में हस्तशिल्प मेले का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment