Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदेहरादूननैनीताल

अधिक ब्याज देने के नाम से ठगी करने वाले अभियुक्त हेम चन्द्र व विकास को पुलिस टीम ने धर दबोचा।

स्थान। नैनीताल।
भोली भाली जनता को अधिक ब्याज देने के नाम से ठगी करने वाले अभियुक्त हेम चन्द्र व विकास को पुलिस टीम ने धर दबोचा।
अधिक लालच में न आये जनता एसएसपी मंजूनाथ टीसी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर हल्द्वानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने कहा अधिक ब्याज के लालच में न आये फिर बाद में पछतावा करना पड़े। अगर अपनी धनराशि सुरक्षित चाहते हो तो बैंक आदि में ही रखें जिसमें आप सभी लोगों का पैसा सुरक्षित रहता है।

एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया जनपद नैनीताल में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भोले-भाले लोगों को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर 6 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

निवेश के नाम पर सुनियोजित ठगी
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) और रामनगर में खोली गई थी। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल सहित कई जनपदों के हजारों लोगों से निवेश कराया गया।
जांच में सामने आया कि संस्था के अध्यक्ष हेमचंद पंत और सचिव विकास दुर्गापाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निवेशकों की मेहनत की कमाई हड़प ली और फरार हो गए।।
एक वर्ष से अधिक समय से लंबित इस गंभीर मामले में विशेष टीम का गठन किया गया।
कोतवाली रामनगर में दर्ज एफआईआर संख्या 246/23 (धारा 409 IPC) के तहत जांच करते हुए पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ तक दबिश दी।
जिसके चलते दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा जांच में अभियुक्तों के खातों में
₹2 करोड़ 26 लाख, ₹4 करोड़ 58 लाख के लेन-देन का खुलासा हुआ है। दोनों शाखाएं बंद पाई गईं और न्यायालय से वारंट व कुर्की आदेश भी प्राप्त किए गए हैं।

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं और गिरोह में अन्य लोगों की संलिप्तता की संभावना है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

गिरफ्तार किये गए हेमचंद पंत(45 वर्ष), निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी
2.विकास दुर्गापाल निवासी देहरिया, कोतवाली हल्द्वानी हैं।
पत्रकार वार्ता के माध्यम से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आमजन से अपील की है कि अधिक लाभ के लालच में न आएं।

किसी भी संस्था या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसके पंजीकरण, वैधता और प्रामाणिकता की स्वयं जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नैनीताल पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस बड़ी सफलता पर एसएसपी नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी टीम को ₹2500 का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Related posts

मेजबानी अधिकार के बावजूद 38वें National Games की तैयारियों में Uttarakhand के पिछड़ने से चिंताएं बढ़ गई हैं।

khabargangakinareki

Uttarakhand Nikay Chunav 2024: नगर पंचायत प्रेसिडेंट के पदों पर OBC को मिलेगा अधिकतम आरक्षण , इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचना

khabar1239

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ऋषिकेश में यूथ वेलनेस प्रोग्राम “युवा जोश ” पर अत्यधिक आकर्षक और व्यवहारिक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment