Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेश विदेश की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

सोमवार की शाम चीला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के घायलों में से 2 लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है जबकि 3 घायलों को देर सांय एम्स से किया गया डिस्चार्ज।

सोमवार की शाम चीला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के घायलों में से 2 लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है जबकि 3 घायलों को देर सांय एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया।

चीला मार्ग पर सोमवार को वन अधिकारियों को लेकर जा रही एक बैट्री चालित इंटरसेप्टर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 5 घायलों को इलाज हेतु एम्स की ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।

इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी सन्दीप कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में अंकुश की स्थिति गम्भीर बनी हुई है, जिसे ट्रॉमा इमरजेंसी के रेड एरिया में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

वहीँउन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कर रहे ट्रॉमा विभाग के सर्जन डॉ. नीरज कुमार के अनुसार अंकुश की छाती, पेट और रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोटें आई हैं।

ट्रॉमा चिकित्सकों के अनुसार दूसरा घायल राकेश नौटियाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।

राकेश के दोनों पैर में फ्रेक्चर है व छाती व चेहरे में भी गहरी चोटें आई हैं।

दुर्घटना के अन्य तीन घायलों अमित सेमवाल, अश्विन बीजू और हिमांशु की हालत सामान्य होने पर उन्हें देर सांय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related posts

लिटिगेशन शेड का जिला जज व जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण”।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-हल्द्वानी रेलवे भूमि पर काबिज 4365 अतिक्रमण तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और रेलवे की हुई अहम बैठक ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कुमाऊँ मण्डलायुक्त ने फरियादियों की शिकायत सुन कर मौके पर निस्तारण करने के दिये निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment