Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय में आयोजित ‘दीदी-भुली महोत्सव’ में करेंगे प्रतिभाग ।*

सीएम उत्तरकाशी कार्यक्रम
रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी 
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 8 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में आयोजित ‘दीदी-भुली महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे।*

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पूर्वाह्न 11:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मातली हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से उत्तरकाशी पहुंचेंगे ।

मुख्यमंत्री उत्तरकाशी में पूर्वाह्न 11:30 बजे से पेट्रोल पंप से रामलीला मैदान तक रोड शो के बाद रामलीला मैदान में आयोजित ”दीदी-भुली महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर रामलीला मैदान में आयोजित प्रदर्शनी – विकसित भारत विकसित ग्राम का उद्घाटन व स्टॉल निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे और विभिन्न विकास परक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे रामलीला मैदान से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

यहां मोबाइल छीनने के प्रयास में अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कर्नाटक की जीत को राकेश राणा ने बताया लोकतंत्र की जीत ।

khabargangakinareki

जनपद क्षेत्रान्तर्गत समस्त न्याय पंचायतों में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत रोस्टरानुसार नियमित बहुउद्देशीय शिविर किए गए आयोजित।

khabargangakinareki

Leave a Comment