स्थान। नैनीताल
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। डॉक्टर मंजूनाथ टीसी।
नियमों का पालन करें। सुरक्षित रहें।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में आये दिन अवैध रूप से वाहनों में हूटर सायरन बजाते हुए उत्तराखंड से बाहर के राज्य के लोग देखे जाते हैं।
इसी दौरान हलद्वानी, भीमताल मार्ग सलड़ी के पास पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन थार नंबर HR 13 W 9896 को रोका गया जो अवैध रूप से हूटर बजाकर चल रहा था । जिसके चलते आमजनमानस में भ्रम एवं असुविधा उतपन्न हो रही थी। वाहन की जाँच करने पर उसमें अवैध रूप से लगाया गया हूटर एवं एम्पलीफायर पाया गया जिसे पुलिस ने मौके पर हटाकर जब्त कर लिया।
उप निरीक्षक महेंद्र सिंह राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालक मोहन सिंह पुत्र ओमवीर सिंह निवासी अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम mv act के अंतर्गत 1500 रुपये का नगद चालान किया गया। इसी क्रम में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने आमजनमानस को संदेश देते हुए कहा है नियमों का पालन करें सुरक्षित रहें। साथ ही अवैध रूप से हूटर सायरन का प्रयोग करना कानून अपराध है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जाये।
दोषियों को किसी भी हाल पर बख्शा नहीं जाये जो यातायात नियमों का पालन नहीं करता उसके प्रति कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाये।
