Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालमनोरंजनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी ने किया क्षेत्र का दौरा।

स्थान । नैनीताल
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी ने किया क्षेत्र का दौरा।
रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश क्रम मे उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ नैनीताल नगर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बरसात से पहले नालों की सफाई, सुरक्षा दीवार, साथ नगर में सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नगर के करीब 3 – 4 नाले जिनमें सुचारु रूप से साफ सफाई नहीं हो रही है, जिसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों जल्द ही नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से बरसात से पहले चार्टन लाज के समीप सुरक्षा दीवार को पूरा करने की बात कही।

वहीं उप जिलाधिकारी ने बताया जॉय विला कम्पाउंड के पास एक चट्टान जिससे पत्थर गिरने की संभावना बनी रही है। जिसका सुरक्षात्मक कार्य करना जरुरी है।

जिसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग को सर्वे कर स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए।

वहीं उन्होंने ईओ को नगर में विशेष साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

Related posts

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल संरक्षण कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।

khabargangakinareki

यहां जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों में अधिकांश का किया निराकरण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग्:-कुमाऊं विश्वविद्यालय शोध अनुभाग में कार्यरत चंद्र पाठक ने अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर अवकाश किया।

khabargangakinareki

Leave a Comment