Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालविशेष कवर

आगामी पर्यटन सीजन को लेकर जिला अधिकारी ने ली सम्बंधित लोगों की बैठक ।

स्थान। नैनीताल।
आगामी पर्यटन सीजन को लेकर जिला अधिकारी ने ली सम्बंधित लोगों की बैठक ।
रिपोर्ट। ललित जोशी ।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, नाव चालक संगठन, घोड़ा चालक, गेस्ट हाउस एवं सम्मानित प्रतिनिधियों के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक ली।
जिसमें तय किया गया पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों । इसके लिए रणनीति तैयार करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पर्यटन सीजन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

इस संबंध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श कर हित में लिए गए अनेक निर्णय
टैक्सी, नाव, घोड़ा संचालकों व होटल कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, अवैध होमस्टे व ठेलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल को निर्देश दिए कि पूरे देश में सभी टोल प्लाजा में फास्टैग से भुगतान किया जा रहा है।

नैनीताल शहर विश्व प्रसिद्ध शहर है, वर्तमान में यहाँ की व्यवस्था अभी भी मैनुअल है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल फास्टैग व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश ईओ नगर पालिका नैनीताल को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा सीजन में आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है इस हेतु सभी व्यस्थाएँ चाक चौबंद रहे उन्होंने नैनीताल नगर एवं अन्य क्षेत्र में संचालित सभी टैक्सी वाहनों के चालकों, नाव संचालकों, घोड़ा संचालकों तथा होटल व्यवसाय में कार्यरत सभी कर्मियों का पुलिस सत्यापन शीघ्र कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक भी अवांछित व्यक्ति का प्रवेश न हो इस हेतु आने वाले लोगों पर पैनी नजर बनी रहे पुलिस विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए।
बिना सत्यापन के कोई भी व्यक्ति पर्यटन कार्य में संलग्न न रहे। उन्होंने कहा कि नैनीताल नगर के प्रमुख स्थानों सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रखी जाए।

जिलाधिकारी ने यातायात व परिवहन व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए कि भीमताल, भवाली व श्री कैंचीधाम क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखी जाए। प्रत्येक टैक्सी वाहन में निर्धारित किराया सूची चस्पा की जाए तथा प्रमुख स्थानों पर भी किराया सूची डिस्प्ले की जाए।

स्थानीय लोगों को भी किसी भी प्रकार की यातायात की समस्या न हो यह सुनिश्चित कर लिया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि शटल सेवा के किराए की दर निर्धारित कर जगह जगह उसे डिस्प्ले* किया जाए। पर्यावरण व स्वच्छता का विशेष ध्यान रख जाय सभी टैक्सी वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य* होगा। पर्यावरण एवं झील का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, पुलिस अधीक्षक क्राइम जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक, संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डे, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी,होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद साह, व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति साह, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किसन नेगी, महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, नाव एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में भूमि अर्जन के प्रकरण मे सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट का मूल्यांकन किए जाने के संबंध में गठित किए गए विशेषज्ञ समूह की बैठक आहूत ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल चढ़ा बारिश की भेंट।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सोशियल एक्सलेरेशन संस्था व सांई संस्कार फाउंडेशन ने 250 से अधिक बच्चों को जी.आई.सी ढोलीगांव में बांटी पाठ्य सामग्री*

khabargangakinareki

Leave a Comment