Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचार

ब्रेकिंगः-पहाड़ी से टकराकर आग का गोला बनी सीएनजी कार, एसएसबी के चार जवान घायल।

रिपोर्ट – गोविन्द रावत

दन्या में पहाड़ी से टकराकर आग का गोला बनी सीएनजी कार, एसएसबी के चार जवान घायल

अल्मोड़ा: धसपड़ के पास एक कार के चट्टान से टकराने पर उसमें अचानक आग लग गई।

घटना में सशस्त्र सीमा बल के चार जवान घायल हो गए।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।

सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दन्या स्थित धसपड़ के पास पिथौरागढ़ की ओर से आ रही सीएनजी स्विप्ट वाहन संख्या एचआर37ई-9444 अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गई।

चट्टान से टकराते ही कार में आग लग गई, कार में सवार सशस्त्र सीमा बल के एसआइ लक्ष्मी दत्त जोशी निवासी चोरगलिया, हल्द्वानी, एएसआइ राम दत्त भट्ट निवासी देहरादून, एएसआइ पुष्पेंद्र कुमार निवासी जम्मू, हेड कांस्टेबिल पंकज कुमार निवासी बिजनौर घायल हो गए।

उन्होंने कार से भागकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद घायलों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन दल ने बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों का निकट के स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में इलाज कराया गया।

सभी घायलों को हल्की चोटें आई है और वह ठीक हैं। दुर्घटना में कार आग से पूरी तरह जल गई है।

अग्निशमन दल के जवानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। एसओ दन्या सुशील कुमार ने बताया कि सभी जवान जम्मू कश्मीर ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

यह पिथौरागढ़ कैंट से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। सभी घायल स्वस्थ है।

किसी को ज्यादा चोट नहीं है, आग के कारणों की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Related posts

ब्रेकिंग:-मुख्य सचिव से यूकेडी ने की ऊर्जा निगम की भर्तियों की एसटीएफ जांच की मांग की।

khabargangakinareki

बुधवार को समस्त जनपदों के साथ उत्तराखण्ड में भूकंप एवं भूकंप जनित आपदाओं के प्रबंधन हेतु राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल को लेकर वर्चुअल बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश के अस्थि रोग विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में देशभर से आए आर्थो विशेषज्ञों ने साझा किए विचार। आर्थोस्कोपी के माध्यम से कंधे के लिगामेंट की लाईव सर्जरी का भी प्रदर्शन।

khabargangakinareki

Leave a Comment