Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी देने के बीएसएनएल को दिए कड़े निर्देश।

टिहरी गढ़वाल :-

जिलाधिकारी 30 अप्रैल 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें बीएसएनएल।

बीएसएनएल को आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी देने के कड़े निर्देश।

जनपद टिहरी गढ़वाल के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में जनसंचार सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क एवं कनेक्टिविटी से संबंधित समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विकासखण्ड भिलंगना के अंतर्गत *ग्राम गंगी, पिनस्वाड़, सेमल्थ, गेवली, सेन्दुल, द्वारी, देवलंगी, मुयालगांव, गेंवाली एवं नैल बौंसला सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या पर गंभीरता* व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनसंचार व्यवस्था का सुदृढ़ होना आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में बीएसएनएल के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों/शिकायतकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि *चिन्हित क्षेत्रों में तकनीकी टीम भेजकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा 30 अप्रैल 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।* इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि नेटवर्क समस्याओं के समाधान हेतु सभी सेवा प्रदाता कंपनियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनसंचार सेवाओं में सुधार हेतु समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी सुविधा प्राप्त हो सके।

बैठक में ग्राम प्रधान सेन्दुल केमरा अमित जोशी, सेमल्थ के अमित गौड़, पिनस्वाड़ के दिनेश बिष्ट, द्वारी अनुसूया देवी, नैल बौंसला कुसुम नौटियाल, धर्म सिंह जखेड़ी, सुरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे तथा अन्य दूरसंचार कंपनियों के प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

Related posts

यहां 112 पर मिथ्य सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

khabargangakinareki

Bigg Boss 17 से बाहर निकलने के बाद Aishwarya Sharma ने फूटा गुस्सा, ‘पार्टनर के साथ जाना..’ बताया बड़ा भूल

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश में अब उच्च तकनीकी वाले एंडोवेस्कुलर न्यूरोइंटरवेंशन शुरू। एम्स दिल्ली व पीजीआइ चंडीगढ़ की तरह इस संस्थान में भी ब्रेन व स्पाइन की खून की नसों से संबंधित बीमारियों का बिना चीरफाड़ के उपचार।

khabargangakinareki

Leave a Comment