Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

डीएम ने एडीबी द्वारा बौराड़ी क्षेत्रान्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक ली, कार्यों की समीक्षा की।

डीएम ने एडीबी द्वारा बौराड़ी क्षेत्रान्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक ली*

*डीएम ने बौराड़ी क्षेत्र में एडीबी कार्यों की समीक्षा की*

*फर्नीचर मार्केट 17 मई से खोलने पर बनी सहमति*

*कबर्ड मार्केट में गुणवत्ता सुधार एवं सुविधाओं पर जोर*

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एडीबी द्वारा बौराड़ी में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर सम्बधितो को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्वक कार्य पूर्ण करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

बैठक में स्थानीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व दुकानदारों के साथ फर्निचर्स मार्केट, कबर्ड मार्केट आदि स्थानों पर कराये जा रहे कार्यो पर विस्तृत चर्चा की गयी।

बैठक में व्यापारियों द्वारा कराये जा रहे कार्यो का गुणवत्ता पूर्वक न कराये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में लोनिवि, जल निगम, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों से कार्यो की गुणवत्ता को परखने की बात कही ।

शौचालय निर्माण कराने के लिए केयर टेकर रूम भी बनाये जाने की मांग अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा की गयी जिसपर जिलाधिकारी ने एडीबी के अधिकारियों को संबंधित मांग डीपीआर में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पहाड़ी शैली को प्रदर्शित करने वाले चित्रण करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिए, फर्नीचर्स मार्केट का मुआवजा दिलाये जाने पर रिपोर्ट प्राप्ति के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया गया, इसके साथ ही कर्बड मार्केट पर गेट लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, सोलर पैनल लगाने जैसे बिन्दुओ पर चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी टिहरी ने कर्बड मार्केट के सीढियो पर टाइल्स का काम तीन दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रविवार दिनांक 17 मई से फर्नीचर मार्केट खोलने की बात कही जिसपर व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा सहमति दी गई ।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिवराज सजवाण, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, डीटीडीओ एस एस राणा, एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे ।

Related posts

ब्रेकिंग:-कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, मैक्स अस्पताल पटपड़गंज ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुरू की ऑन्कोलॉजी ओपीडी ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-अगर आप भी बेचते है सिम कार्ड तो जान ले यह बात, अन्यथा लगेगा भारी जुर्माना।

khabargangakinareki

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित की गई क्रॉस कन्ट्री दौड़।‘

khabargangakinareki

Leave a Comment