राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन पुरुष वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता 7 से 8 अक्टूबर तक*
खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, नरेन्द्रनगर द्वारा राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन पुरुष वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता 7 व 8 अक्टूबर 2026 को श्री पूर्णानन्द स्टेडियम, मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल में आयोजित किया जाएगा।
जिला क्रिड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सभी संबंधित जनपदों की टीमों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेली जाएगी।
प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी एवं 1 टीम मैनेजर सहित कुल 10 सदस्य होंगे। प्रत्येक जनपद की एक चयनित टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को 6 अक्टूबर 2026 तक श्री पूर्णानन्द स्टेडियम, मुनि की रेती में पहुंचना अनिवार्य होगा।
प्रतिभागी खिलाड़ियों को जाति प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं एक रंगीन फोटो लाना अनिवार्य होगा।
प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों का उत्तराखण्ड का मूल/स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को खेल विभाग के मानकों के अंतर्गत आने-जाने का यात्रा भत्ता, साधारण बस/स्पेशल श्रेणी रेल का भोजन भत्ता, निःशुल्क आवास सुविधा तथा अनुसांगिक व्यय प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को 200 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने पर एक दिन पूर्व तथा एक दिन बाद का भोजन भत्ता वास्तविकता के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
खेल विभाग के मानकानुसार टीम का भुगतान टीम मैनेजर के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से कोषागार द्वारा किया जाएगा।
प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों तथा टीम मैनेजर को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी शाहजाद सलमानी, क्रीड़ा प्रशिक्षक वॉलीबाल, जिला खेल कार्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल के दूरभाष नंबर 7060721239 पर प्राप्त कर सकते हैं ।
जिला क्रीड़ाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल को प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए एक चिकित्सा वाहन, चिकित्सक तथा आवश्यक मेडिकल उपकरणों सहित उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है ।
