Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी ने सुमन पार्क एवं नई टिहरी मार्केट के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने सुमन पार्क एवं नई टिहरी मार्केट के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज नई टिहरी स्थित सुमन पार्क का निरीक्षण कर पार्क के सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सुमन पार्क में स्थापित सेल्फी बोर्ड को ऊंचाई पर लगाने, फाउंटेन को कार्यशील स्थिति में लाने तथा श्री सुमन जी की मूर्ति के ऊपर छतरी/हट स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं को बेहतर एवं आकर्षक बनाने के साथ ही आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नई टिहरी मार्केट में चल रहे फसाड डिजाइन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगति पर चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए मार्केट में प्रस्तावित म्यूरल एवं वॉल पेंटिंग के डिजाइनों का भी अवलोकन किया तथा कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित स्वरूप के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल चंबा से सीपीएस रावत, राष्ट्रीय राजमार्ग से एएई पंकज बडोनी, कार्यदायी संस्था गौतम कंस्ट्रक्शंस के प्रतिनिधि उत्तम सहित व्यापार मंडल के लोग मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंगः-प्रवीण राणा द्वारा दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार कैंसर दुनियाभर में मौत का एक प्रमुख कारण, क्लीनिकल ट्रायल का कैंसर के उपचार एवं निदान में योगदान

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-एम्स ऋषिकेश में चारधाम यात्रा मार्गों एवं अति दुर्गम क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं के दौरान आपात चिकित्सा तथा मेडिकल सुविधाओं पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

khabargangakinareki

Leave a Comment