Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बोराड़ी में आयोजित हुआ एक दिवसीय शिविर* *वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दी गई कल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बोराड़ी में आयोजित हुआ एक दिवसीय शिविर*

*वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दी गई कल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी*

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सामुदायिक मिलन केंद्र, बोराड़ी में एक दिवसीय शिविर/कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘पीढ़ियों का कारवां’ रही। कार्यक्रम में मा. राज्य मंत्री (उपाध्यक्ष) श्री खेम सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री श्री खेम सिंह चौहान ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य, कल्याण, दीर्घायु एवं प्रसन्नता की कामना करते हुए कहा कि वृद्धजनों का सम्मान एवं सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने नई पीढ़ी से वृद्धजनों के साथ मिलकर स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी द्वारा वृद्धजनों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा वृद्धजनों को साइबर फ्रॉड, स्कैम एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया तथा सजग एवं सतर्क रहने की जानकारी दी। वहीं आयुर्वेद विभाग के डॉ. सत्यवीर रावत ने आयुर्वेद में सुझाए गए स्वास्थ्य लाभों तथा बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने के उपाय बताए। उन्होंने बढ़ती उम्र में स्वस्थ, सक्रिय एवं तनावमुक्त रहने के संबंध में भी उपयोगी जानकारी साझा की।

इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री श्री खेम सिंह चौहान द्वारा पीढ़ियों का कारवां थीम के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें रा.इ.का. मौलधार, नई टिहरी की कक्षा 11 की छात्रा शालिनी ने सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्का भट्ट, कक्षा 12, सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल, दुंगीधार ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निशु कुमारी, रा.बा.इ.का. बोराड़ी, कक्षा 8 ने गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अल्का रावत, रा.बा.इ.का. चंबा, कक्षा 11 ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में श्वेता, डॉ. आशीष, आकाश श्रीवास्तव, समाजसेवी धीरेन्द्र भंडारी, पुरुषोत्तम डोभाल सहित वृद्धजन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Homestay में एक युवा महिला की संदिग्ध मौत पर Uttarkashi में विरोध प्रदर्शन; स्थानीय लोगों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

khabargangakinareki

सी०एस०ए ट्रेनिंग के साथ ही एसएचजी महिलाओं ने किया योगाभ्यास।

khabargangakinareki

एल टी कला वर्ग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में हुई सुनवाई।जाने पूरा मामला।

khabargangakinareki

Leave a Comment