Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हॉकी ग्राउंड आईडीपीएल ऋषिकेश में जिला खेल कार्यालय देहरादून के सहयोग से 6 किलोमीटर दूरी की क्रॉस कंट्री का किया गया आयोजन ।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हॉकी ग्राउंड आईडीपीएल ऋषिकेश में जिला खेल कार्यालय देहरादून के सहयोग से 6 किलोमीटर दूरी की क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता पुरुष तथा महिला वर्ग में आयोजित की गई ।

पुरुष वर्ग में कुल 112 तथा महिला वर्ग में कुल 37 प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया।

नीरजा गोयल पैरा ओलंपियन द्वारा भी इस दौड़ में प्रतिभाग किया गया।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण व्योम kathait कक्षा 3 उम्र 8 वर्ष रहे जिन्होंने 6 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करते हुए जूनियर धावकों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर पुरुष वर्ग में सचिन कुमार, आकाश यादव, अभिषेक यादव, निखिल नेगी तथा नीरज कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ तथा पंचम स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग में कुमारी खुशी, कुमारी करीना, कुमारी स्नेहा, कुमारी खुशबू तथा कुमारी प्रियांशी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय ,तृतीय ,चतुर्थ तथा पंचम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर दोनों वर्गों में प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के तौर पर ट्रैकसूट जबकि चतुर्थ तथा पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को टी शर्ट प्रदान की गई ।

श्री गुरविंदर सिंह पूर्व पार्षद तथा श्री देवेश्वर प्रसाद रतूरी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 1100- 1100 की नगद राशि भी प्रदान की गई ।श्री गुरविंदर सिंह पूर्व पार्षद द्वारा जूनियर एथलीट व्योम kathait को ₹500 की नगद धनराशि भी प्रदान की गई ।

इस आयोजन के दौरान मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए । सभी प्रतिभागियों एवं अन्य उपस्थित व्यक्तियों को मतदाता शपथ शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश तथा श्रीमती कुमकुम जोशी उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा संयुक्त रूप से दिलाई गई।

इस अवसर पर अनिवार्य मतदान के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से सभी उपस्थित प्रतिभागियों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा मतदान के प्रति प्रेरित किया गया।

इस प्रतियोगिता का संयोजन निधि बिंजोला जिला खेल अधिकारी देहरादून द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री गोविंद सिंह रावत प्रधानाचार्य श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।

Related posts

प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की धर-पकड़ निरन्तर जारी,

khabargangakinareki

चारधाम यात्रा :- सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, कहा बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्री।

khabargangakinareki

जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० धोपड़धार* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabargangakinareki

Leave a Comment