Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी ने चार विभागों की जिला, राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने चार विभागों की जिला, राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं प्रायोजित सहायता योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्राथमिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान विभागवार टेंडर, ओपन टेंडर एवं कार्य प्रगति पर चल रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई।

ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि कीर्तिनगर एवं जौनपुर क्षेत्र में कास्टिंग वर्क में अपेक्षाकृत अधिक समय लगेगा, जबकि अन्य कार्यों को आगामी दो माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग में कुल 79 नए कार्य हैं, जिनमें से कई कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक में प्रत्येक कार्य की निर्धारित प्रारंभ तिथि एवं कार्य पूर्ण सहित अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की जाए।

लोक निर्माण विभाग (PWD) को सभी लंबित कार्यों को अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा संबंधित अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ द्वारा अवगत कराया गया कि जगधार में लैंडमार्किंग का कार्य किया जा रहा है, जबकि गंगी क्षेत्र में भूमि विवाद के कारण कार्य प्रभावित है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को भूमि विवाद के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगामी समीक्षा बैठक में प्रत्येक कार्य की डेट ऑफ स्टार्ट एवं डेट ऑफ कंप्लीशन सहित कार्यवार प्रगति प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाएं तथा कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, एसई पीडब्लूडी के एस नेगी, जिला सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा, अधिशासी अभियंता आरडब्लूडी विशाल चौहान एवं आलोक सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेंद्र टम्टा एवं आदर्श सिंह, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता एवं विजयपाल कैन्तुरा आदि संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी, टिहरी ने ओखला गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से की मुलाकात।‘‘ ‘‘डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुजड़गांव प्रतापनगर का किया स्थलीय निरीक्षण।‘‘

khabargangakinareki

प्रतापनगर ब्लॉक के इस राo उo माo विद्यालय में आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा प्राथमिक सहायता सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-प्रदेश की उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की इस दिन होगी विधिवत शुरुआत ।

khabargangakinareki

Leave a Comment