Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सेंदुल गांव में लाखों के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी, डेढ़ माह बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर।

सेंदुल गांव में लाखों के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी, डेढ़ माह बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर

ताले तोड़कर घर में घुसे चोर, पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल; तकनीक के दौर में सुराग नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

घनसाली, टिहरी गढ़वाल।
घनसाली थाना क्षेत्र के सेंदुल गांव में घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को करीब डेढ़ माह का समय बीत जाने के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है।

पीड़ित द्वारिका प्रसाद मैठाणी के अनुसार, चोर घर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और घर में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा करीब 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना का पता चलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और कार्रवाई की मांग की गई।

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद पुलिस की ओर से जांच की गई, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो पाया है और न ही आरोपियों का कोई ठोस सुराग सामने आया है। इससे पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

द्वारिका प्रसाद मैठाणी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज 21वीं सदी में पुलिस के पास आधुनिक तकनीक और जांच के कई साधन मौजूद हैं, इसके बावजूद चोरों तक पहुंच नहीं बन पाना चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस से चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना और लंबे समय तक खुलासा नहीं होने से लोगों में भी चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि चोरी की घटनाओं का समय रहते खुलासा नहीं होता है तो इससे अपराधियों के हौसले बढ़ सकते हैं।

पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर जांच में तेजी लाने और जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

Related posts

दुःखद ख़बर:- स्कूटी सवार दुर्घटना के शिकार, दोनों की मौके पर ही मौत।

khabargangakinareki

जनपद टिहरी के चार तहसीलों में राजस्व पुलिस कार्यों का परित्याग” “राजस्व ग्रामों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की नई व्यवस्था लागू।

khabargangakinareki

15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को लगाया जायेगा कोविड़ टीकाकरण । धीराज गर्ब्याल।

khabargangakinareki

Leave a Comment