भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (IISM), गुलमर्ग द्वारा पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड में दो रिवर राफ्टिंग कोर्सों का संचालन प्रारंभ*
देश के अलग अलग राज्यों से जैसे उत्तराखंड, जम्मू एव कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र अन्य प्रथम कोर्स के लिए 30 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 27 प्रतिभागियों ने संस्थान में रिपोर्ट कर लिया है। इनमें 6 महिला एवं 21 पुरुष प्रतिभागी शामिल हैं।
प्रथम कोर्स बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स होगा, जबकि द्वितीय कोर्स बेसिक एवं एडवांस रिवर राफ्टिंग कोर्स के रूप में संचालित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी वर्तमान में राफ्टिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कोर्स का आयोजन टिहरी जनपद के कोडयाला मे आयोजित करवाया जा रहा है। गंगा नदी के तेज भाव मे बच्चों को तैराकी, खोज एवं बचाव, पेडलिंग, टीम वर्क, राफ्ट को उल्टा और सुलटा करना एव प्राथमिक उपचार जैसी कई तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा, एसएम, बीएसएम, एमआईडी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग प्रशिक्षण एवं राफ्टिंग संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्य प्रशिक्षक प्रवीन सिंह रांगर, प्रशिक्षक मसनोहर लाल केवट, मनीष सिंह रावत, मनीष सिंह राणा, अक्षय सिंह रावत, प्रियांशु आर्या एवं अन्य उपस्थित रहे।
