Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवर

राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम* ‎ ‎*दूसरे दिन 13 जनपदों की 39 टीमों के 468 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग।

राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*
‎
‎*दूसरे दिन 13 जनपदों की 39 टीमों के 468 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग*
मुनिकीरेती स्थित श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 13 जनपदों की अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की 39 टीमों के 468 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में दमखम दिखाया।
‎
‎मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल, जिला शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति तथा प्रधानाचार्य पूर्णानंद इंटर कॉलेज अजीतपाल सिंह रौथाण ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
‎
‎जिला खेल समन्वयक विनोद नेगी ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में मेजबान जनपद टिहरी ने नैनीताल को 42-40 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में टिहरी का मुकाबला उत्तरकाशी की टीम से होगा।
‎
‎अंडर-17 बालक वर्ग में उत्तरकाशी ने पिथौरागढ़ को 27-12 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के लीग मुकाबले में मेजबान टिहरी ने नैनीताल को 26-14 से पराजित किया।
‎
‎प्रतियोगिता के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी, सूर्यपाल सिंह चौहान, धीरेन्द्र असवाल, हेमराज नेगी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, प्रदीप राणा, दिनेश बिष्ट, सतीश बलूनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
‎
‎*

Related posts

आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्राथमिकता पर 15 अप्रैल तक समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल।

khabargangakinareki

इस जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियां शुरू।

khabargangakinareki

नवनर्मित कार्यालय भवन कण्डीसौड़ के प्रांगण में बहुउद्‌देशीय शिविर व पूर्व प्रमुख थौलधार का सम्मान कार्यकम का आयोजन किया गया ।

khabargangakinareki

Leave a Comment