Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारराष्ट्रीय

इस प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार का निधन । मुंबई के एक हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस ।

प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्‍पी लहरी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी।

बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। कहा जा रहा है वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था।

हिंदी सिनेमा में ‘बप्पी दा’ के नाम से फेमस बप्पी लहरी ने महज तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और तभी से उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।

उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं इस खबर के सामने अपने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

Related posts

ब्रेकिंगः-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हुए विधिवत शुरू ।

khabargangakinareki

ध्यान दे:-यमुनोत्री व गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नहीं होगी वाहनों की आवाजाही*

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी चौरई जिला छिंदवाड़ा एवम गस्वानी जिला श्योपुर में नौ दिवसीय श्री रामकथा करेंगे।

khabargangakinareki

Leave a Comment