राज्य स्थापना दिवस पर जनपद में आयोजित होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
खो-खो, टेबल टेनिस और मिनी मैराथन में प्रतिभाग कर सकेंगे बालक-बालिकाएं
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर द्वारा 06 से 07 नवम्बर, 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि ओपन बालक एवं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता 06 एवं 07 नवम्बर को श्री सुमन इंटर कॉलेज, चम्बा में आयोजित होगी। वहीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता 06 नवम्बर को जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर स्थित टीटी हॉल में तथा मिनी मैराथन (खुली दौड़) का आयोजन 06 नवम्बर को श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने एवं पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय के सहायक प्रशिक्षक वहीद अहमद (9456130071), राजीव पेटवाल (9634792925) एवं सुमित जोशी (9557396263) से संपर्क किया जा सकता है।
