Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीमनोरंजनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन।

नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन*
‎
‎*तकनीकी शिक्षा के विस्तार से युवाओं को मिलेंगे रोजगारपरक शिक्षा के बेहतर अवसर: कैबिनेट मंत्री*
‎
‎*सूचना/टिहरी/03 नवम्बर, 2026;* प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई टिहरी में 3506.02 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

‎इस अवसर पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। संस्थान के निर्माण से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे तकनीकी रूप से दक्ष होकर रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
‎
‎उन्होंने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आने वाले समय में युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
‎
‎इस अवसर पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे।
‎

Related posts

यहां 112 पर मिथ्य सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

khabargangakinareki

प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम के तहत,जनता दरबार में 68 आवेदन पत्र पंजीकृत।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों, सीएम हेल्पलाईन, जिला योजना एव विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक ली ।

khabargangakinareki

Leave a Comment