Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

राजकीय महाविद्यालय कमांद में आयोजित हुआ आपदा जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम* ‎ ‎*खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर और भूदेव ऐप के संबंध में दी गई जानकारी, आपदा से बचाव के तरीके बताए।

राजकीय महाविद्यालय कमांद में आयोजित हुआ आपदा जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम*
‎
‎*खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर और भूदेव ऐप के संबंध में दी गई जानकारी, आपदा से बचाव के तरीके बताए*
‎
‎*सूचना/टिहरी/19 नवम्बर, 2026;* जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल की ओर से राजकीय महाविद्यालय कमांद में आपदा जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं अन्य कार्मिकों को आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार तथा भूदेव ऐप के संबंध में जानकारी दी गई।
‎
‎कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा से पहले, आपदा के दौरान और आपदा के बाद की जाने वाली तैयारियों एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए खोज-बचाव में उपयोग होने वाले बुनियादी उपकरणों और आपातकालीन टोल फ्री नंबरों के बारे में भी बताया।
‎
‎प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर देने की विधि, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के उपाय, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने तथा घायलों को सुरक्षित तरीके से उठाकर ले जाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही खोज-बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने की जानकारी भी दी गई।
‎
‎मास्टर ट्रेनर ने बाढ़ एवं जलभराव, भूकंप, घरेलू आग और जंगल की आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा क्या करें और क्या न करें के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को भूदेव ऐप की उपयोगिता बताते हुए इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
‎
‎कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गौरी सेवक, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश मोहन नौटियाल, डॉ. शैफाली शुक्ला, डॉ. दीपक राणा, डॉ. प्रवीण, डॉ. बीना रानी जोशी, केदारनाथ भट्ट, सोहन सिंह रावत एवं सत्येंद्र नाथ डोभाल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कार्मिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
‎
‎

Related posts

ब्रेकिंग:-होनहार छात्र गौरव का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल होने पर खुशी जाहिर की।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह उत्तरकाशी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश के जेरिएट्रिक विभाग और राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सिद्धा औषधीय किट प्रदान की गई।

khabargangakinareki

Leave a Comment