Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवरस्वास्थ्य

एम्स ऋषिकेश के जेरिएट्रिक विभाग और राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सिद्धा औषधीय किट प्रदान की गई।

एम्स ऋषिकेश के जेरिएट्रिक विभाग और राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सिद्धा औषधीय किट प्रदान की गई।

शिविर में पाचन, मस्कुलोस्केलेटल, त्वचा, श्वसन, स्त्री रोग संबंधी विकारों और अन्य बीमारियों के बारे में विशेषज्ञों ने रोगियों को निःशुल्क परामर्श और उपचार प्रदान किए।

इस दौरान जरूरतमंद रोगियों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोगों की रोकथाम के लिए सिद्ध औषधीय किट और शैक्षिक सामग्री भी वितरित की गई।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्या श्री, जेरिएट्रिक मेडिसिन विभाग की डॉ. मोनिका पठानिया और आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीलॉय मोहंती ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया और रोगियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

वहीं उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने एम्स ऋषिकेश और राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान (चेन्नई) के चिकित्सकों को संबोधित करते हुए पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों को परस्पर रूप से अपनाने के लाभों पर प्रकाश डाला।

वहीं उन्होंने कहा कि इससे अंततः रोगियों को प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान, चेन्नई के डॉ. गायत्री, डॉ. सुभद्रा, डॉ. सतीश कुमार, एम्स ऋषिकेश के आयुष विभाग की डॉ. मृणालिनी और डॉ. श्वेता मिश्र भी मौजूद रहीं।

Related posts

चारधाम यात्रा को सुगम एवं सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर समस्त व्यवस्थाओं को लेकर लगातार की जा रही मॉनिटरिंग।

khabargangakinareki

Rishikesh बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवारों के रूप में 399 मतदाताओं ने भाग लिया

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी (सीडीएस) का वार्षिक सम्मेलन

khabargangakinareki

Leave a Comment