Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

टिहरी झील के चारो ओर रिंग रोड़ निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण व अन्य परिसम्पतियों का आंकलन सम्बन्धी कार्य करना सभी विभाग करें सुनिश्चत ।

टिहरी झील के चारो ओर रिंग रोड़ निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण व अन्य परिसम्पतियों का आंकलन सम्बन्धी कार्य करना सभी विभाग सुनिश्चत करें, यह बात जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने टिहरी झील के चारों ओर बनायी जाने वाली रिंग रोड सम्बन्धी बैठक में कही।

सोमवार को जिला कार्यालय में जिलाधिकारी ने टिहरी झील के चारों ओर बनायी जाने वाली रिंग के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकरियों की एक बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में लोनिवि चम्बा के अधीन कोटी से डोबरा गांव (विकासखण्ड थौलधार) की सड़क निर्माण कार्य के सम्बन्ध में ईई लोनिवि चम्बा को निर्देश दिये कि जिन-जिन विभागों की परिसम्पतियां प्रभावित हो रही है उनका आंकलन कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें तथा फलदार व अन्य वृक्षों के मुआवजे सम्बन्धी कार्य हेतु वन विभाग व उद्यान से समन्वय कर कार्यवाही करें।

इस अवसर पर ईई लोनिवि ने बताया कि अधिकांश कार्य कर लिया गया है तथा शेष कार्य भी तेजी से गतिमान है।

बता दें की टिहरी झील के चारो ओर रिंग रोड़ का मुख्य उद्देश्य चहुमुखी विकास, पर्यटन को बढावा देना, रोजगार व सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है जिस हेतु लोनिवि कि विभिन्न डिवीजनों द्वारा सडक का निर्माण कार्य किया जायेगा।

बैठक में वन, विद्युत, उद्यान विभाग, जल निगम, जल संस्थान, दूर संचार सहित सभी प्रभावित विभागों की परिसम्पतियों के आंकलन पर विस्तृत चर्चा की गयी जिस पर अधिकांश आंकलन पूर्ण होने की बात कही गयी, वहीं उद्यान विभाग से फलदार वृक्षों की दर प्राप्त कर भुगतान करने, पुनर्वास से भूमि सम्बन्धी कार्यो हेतु समन्वय करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिये गये।

वहीं एसएलओ विभाग को भूमि अर्जन सम्बन्धी कार्य समयान्तर्गत करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वीकृत धनराशि के उपयोग हेतु कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये।

वहीं उन्होने मार्च माह तक सभी प्रतिकर/भुगतान सम्बन्धी कार्य करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिये।

सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम अरबिन्द कुमार पाण्डेय, डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि मनोज बिष्ट व पुनर्वास आर के गुप्ता, ईई लोनिवि जे एस खाती, योगेश कुमार, ईई जल निगम केएन सेमवाल, ईई पुनर्वास अनुप डियून्डी, ईई विधुत, उधान, शिक्षा टीएचडीसी व दूर संचार विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया गोबर गैस प्लांट का उदघाटन।

khabargangakinareki

Uttarkashi में एक और टनल में पानी लीकेज, गाँववालों के लिए खतरा: UGVNL का बयान

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-विधायक डाः प्रमोद नैनवाल ने डिग्री कालेज भतरौंजखान के वार्षिकोत्सव में की शिरकत।

khabargangakinareki

Leave a Comment