Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के अवसर पर किया गया विदाई समारोह का आयोजन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, टिहरी गढ़वाल, क्षेत्राधिकारी टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में अपर उपनिरीक्षक स0 पु0 श्री साबर सिंह एवं आरक्षी स0 पु0 रविन्द्र सिंह को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

(1) अपर उपनिरीक्षक स0 पु0 श्री साबर सिंह दिनांक 01-06-1983 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए तथा अपनी दीर्घकालीन स्वच्छ व सराहनीय सेवा के आधार पर वर्ष 08/06/2010 में वरिष्ठता के आधार पर इन्हें मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई तथा दिनांक 17-11-2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए ।

पुलिस विभाग में इनके द्वारा 40 वर्ष 02 माह की सराहनीय सेवा दी गई।

(2) आरक्षी सशस्त पुलिस रविन्द्र सिंह भारतीय सेना में सेवा देने के उपरान्त दिनांक 01-03-2012 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए।

पुलिस विभाग में इनके द्वारा 11 वर्ष 05 माह सेवा देने के उपरान्त दिनांक 31/08/2023 को सेवानिवृत हुए।

 

सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी चम्बा, क्षेत्राधिकारी टिहरी ने इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ रहने व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्याओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निःसंकोच अवगत कराये जाने हेतु कहा गया।

विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी को पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

अन्य उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाओं सहित भावभीनी विदाई दी गई।

🔷विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी चम्बा, क्षेत्राधिकारी टिहरी, प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त शाखा प्रभारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

#UttarakhandPolice
#रिटायरमेंट
#tehripolice
#tehrigarhwal
#policenews
#UttarakhandPolice
#रिटायरमेंट
#tehripolice
#tehrigarhwal
#policenews

Related posts

Motorola Razr 50 Ultra Spotted on 3C certification fast charging revealed

यूरोलॉजी विशेषज्ञों ने सफलतापूर्वक की दो मरीजों की पेनाइल इम्प्लांट सर्जरी। एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध हैं पुरुष यौन स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर द्वारा वार्ड संख्या 06 बखरियाणा (पुलिस लाइन)को घोषित किया आत्मनिर्भर

khabargangakinareki

Leave a Comment