Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-छात्रसंघ चुनाव में आर्यन ग्रुप के यशवर्धन कोहली अध्यक्ष चुने गए, सचिव पद पर एनएसयूआई के सचिन पडियार निर्विरोध निर्वाचित।

*उत्तरकाशी में आर्यन ग्रुप के यशवर्धन बने अध्यक्ष।* 

रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में छात्र संघ चुनाव संपन्न हुआ । 

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी

छात्रसंघ चुनाव में आर्यन ग्रुप के यशवर्धन कोहली अध्यक्ष चुने गए, जबकि सचिव पद पर एनएसयूआई के सचिन पडियार निर्विरोध निर्वाचित हुए।  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ डीडी पैन्यूली ने बताया कि डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी के छात्रसंघ चुनाव में आर्यन ग्रुप के यशवर्धन 783 मत के साथ विजयी रहे,

 जबकि विवि प्रतिनिधि पद पर ओम ग्रुप के देवराज बिष्ट 850 मतों के साथ जीते। 

सचिव पद पर एनएसयूआई के सचिन पडियार, उपाध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप के सुधांशु भट्ट, कोषाध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप की सविता निर्विरोध चुनी गईं।

 जबकि सह सचिव पद पर विवेक सिंह निर्विरोध चुने गए। देर शाम नतीजों की घोषणा के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सविता गैरोला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 दूसरी ओर  राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल उतरकाशी में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर ऋतिक निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

जबकि यहां पहले ही अन्य पदों पर छात्र-छात्राएं पात्रता पूरी नहीं कर पाने की वजह से निर्वाचन नहीं हो सका।

 निर्वाचन अधिकारी डॉ सुमन प्रकाश की उपस्थिति में महाविद्यालय के प्राचार्य ने विजयी प्रत्याशी को शपथ दिलवाई।

Related posts

दुःखद ब्रेकिंग:-बोलेरो कैंपर सड़क हादसे का शिकार, 6 लोग थे सवार, 2 की मौत।

khabargangakinareki

यहां जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा व सुगमता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़कों का सुधार किए जाने के साथ ही एहतियाती उपायों पर कारगर तरीके से अमल करने और नियमित रूप से प्रवर्तन की कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सरोवर नगरी समेत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में भी रामलीला मंचन की मची है धूम।

khabargangakinareki

Leave a Comment