Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

बड़ी ब्रेकिंग:-जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ 85 बच्चों को कोरोना ने लिया अपनी करवट में

नैनीताल । ब्रेकिंग न्यूज।

जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ 85 बच्चों को कोरोना ने लिया अपनी करवट में ।

रिपोर्ट ललित जोशी । सहयोगी धर्मा चंदेल।

जनपद नैनीताल के सुयालबाड़ी में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट में 85 बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में हैं।
एक साथ इतने बच्चों के कोरोना संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचय गया है।
सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
इसके अलावा जो बच्चे नेगेटिव पाए गए हैं उन्हें घर भेजने को लेकर फैसले लेना बाकि है।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में पहले 11 बच्चे जिसमें स्कूल स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया था।

खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक कैंप लगाया और 496 सैंपल लिए जिसमें 85 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना वायरस के मामलों के सामने आने के बाद प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पहले ही विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

इसके अलावा स्कूल में ही बच्चों को आइसोलेट किया जा रहा है और इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है।
जो बच्चे आरटीपीसीआर टेस्ट में नेगेटिव आए थे उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट होंगे और रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेजने की तैयारी होगी।

Related posts

जनता मिलन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर 20 शिकायतें व मांग पत्र हुए प्राप्त।

khabargangakinareki

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने न्याय पंचायत सियाकेम्पटी में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

khabargangakinareki

तीन अलग-अलग प्रकरणों में यहां पुलिस द्वारा की गयी शराब की बरामदगी* *शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी किया गया सीज।

khabargangakinareki

Leave a Comment