Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

ब्रेकिंग:- कोविड़ व ओमिक्रॉन संक्रमण के बीच विधानसभा चुनावों को टालने संबंधी याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई ।

हाईकोर्ट में विधानसभा चुनाव टालने को लेकर हुई सुनवाई।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चंदेल।

स्थान :- सरोवर नगरी नैनीताल हाईकोर्ट ।
देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोविड़ व ओमिक्रॉन संक्रमण के बीच राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को टालने संबंधी याचिका पर आज नैनीताल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई ।

इस दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को वर्तमान हालातों को देखते हुए पूछा ।
वो बतायें क्या राज्य में वर्चुअल रैलियां संभव हैं इसके साँथ ही कोर्ट ने ये भी पूछा है कि चूंकि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
ऐसे में क्या ऑन लाइन वोटिंग कराई जा सकती है?
सचिदानंद डबराल की तरफ से दायर याचिका पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए पूछा।

भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश जारी कर पूरे मामले में आगामी 12 जनवरी को शपथपत्र पेश करने के आदेश दिये हैं।

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने भारत निर्वाचन आयोग को कहा कि वो वर्चुअल रैलियों के साँथ ही ऑन लाइन वोटिंग कराने का विकल्प भी रख सकते हैं।

उक्त तमाम बिंदुओं पर 12 जनवरी को हाईकोर्ट में भारत निर्वाचन आयोग को शपथपत्र पेश करना है उस दिन पूरे मामले पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ठ हो जायेगी।।

Related posts

ब्रेकिंगः- उत्तराखंड के राज्यपाल ने 102 वर्षीय भारतीय फाइटर श्री मजेठीया से की मुलाकात।

khabargangakinareki

करोड़ों की राहत राशि प्रभावित परिवारों तक पहुंची — लखवाड़ परियोजना कार्य मिशन मोड में।

khabargangakinareki

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एक जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत

khabar1239

Leave a Comment