Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने भद्रकाली में परिवहन विभाग की चेकिंग पोस्ट एवं पर्यटक पुलिस सहायता केंद्र का किया स्थलीय निरीक्षण।

चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने शुक्रवार को भद्रकाली में परिवहन विभाग की चेकिंग पोस्ट एवं पर्यटक पुलिस सहायता केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने परिवहन विभाग की चेकिंग पोस्ट में यात्री चेकिंग रजिस्टर, गाड़ी चेकिंग रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा आज सुबह से यात्रा पर भेजे गए और वापस किए गए वाहनों की जानकारी ली।

एआरटीओ को बिना रजिस्ट्रेशन की कोई भी गाड़ी आगे ना भेजने तथा बिना हेलमेट के वाहन सवारियों के चालान करने को कहा गया।

पर्यटक पुलिस सहायता केन्द्र में जिलाधिकारी ने
आज सुबह से गंगोत्री, यमनोत्री, बद्रीनाथ तथा केदारनाथ यात्रा पर भेजे गए वाहनों और तिथि से पहले आये वाहनों को वापिस भेजने संबंधी जानकारी ली ।

लोनिवि के अधिकारी को पर्यटक पुलिस सहायता केन्द्र में यात्री चेकिंग टेंट काउंटर, टेबिल बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने एएसपी को ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने तथा प्लान से गाड़ियों का आवागमन करने के निर्देश दिये, ताकि जाम की स्थिति से यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

इस दौरान जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रियों/श्रद्धालुओं से वार्ता की तथा सुगम, सफल यात्रा हेतु उन्हें शुभकामना दी।

इस मौक पर एएसपी जे आर जोशी, एसडीएम देवेन्द्र नेगी, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, सी ओ नरेन्द्रनगर अस्मिता ममगाई सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-कोविड 19 की तीसरी लहर के चलते सुरक्षा के मद्देनजर एम्स, ऋषिकेश परिसर में बिना मास्क के प्रवेश निषेद्य, जारी की गयी अन्य शर्ते।

khabargangakinareki

CM Dhami 24 December को Uttarakhand में 200 चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, जिससे 1,376 पदों के लिए परिणाम की घोषणा

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-जोशीमठ: प्रत्येक परिवार को दी जाएगी तत्कालिक 1.50 लाख की अंतरिम सहायता ।

khabargangakinareki

Leave a Comment