Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदेहरादूनविशेष कवर

ब्रेकिंग:-राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पीरुमदारा बाजार में आप कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया।

राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पीरुमदारा बाजार में आप कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया।
रिपोर्ट:- गोविंद रावत

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा दिल्ली एमसीडी चुनाव से हुई नई शुरुआत।

रामनगर – दिल्ली एमसीडी चुनावो में आम आदमी पार्टी की शानदार विजय ओर गुजरात विधान सभा चुनाव से आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।
आप कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग इंचार्ज शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में 15 साल से भाजपा का भ्रष्टाचार वह दुष्प्रचार खत्म करने के संकल्प को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है।
दिल्ली की जनता के साथ ही खासकर उत्तराखंड प्रवासियो को उन्होंने धन्यवाद कर आभार जताया। रावत ने कहा कि गुजरात की जनता का वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं ।
क्योंकि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने का सुनहरा मौका गुजरात वासियों ने देने का काम किया। आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है ।
निश्चित रूप से पूरे देश में आने वाले समय में शिक्षा , स्वास्थ्य व काम की राजनीति, केजरीवाल मॉडल को अपनाया जाएगा। इस मौके पर हिमांशु रावत, वीरेंद्र रावत, राजेंद्र सिंह जीना कुंदन सिंह अधिकारी , गौरव रावत, कैलाश राणा, रचना कंडारी, अर्जुन पाल, नक्कू रावत,मोहन रावत, मुकुल मेहता, किशन रावत, विनोद मंदोलिया,विकास बिष्ट आदि आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन” “देवप्रयाग ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवका ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्राप्त किए 89.47% अंक।

khabargangakinareki

Uttarkashi Tunnel: 16 दिन बाद उत्तरकाशी से खबर सुनकर मां के छलके आंसू

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, के “गृह विज्ञान विभागीय परिषद” द्वारा पोषण संबंधी जानकारी- चार्ट/पोस्टर, रंगोली, व्यंजन एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन

khabargangakinareki

Leave a Comment