Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

ब्रेकिंग:- वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने युवा पत्रकारो को दी अहम् जिम्मेदारी।

*WJI ने पत्रकार नरेंद्र देव, तरेंद्र बिष्ट को दी यह जिम्मेदारी और दो युवा पत्रकारों को भी मिली ये अहम जिम्मेदारी।

*चन्दन सिंह बिष्ट हल्द्वानी*

हल्द्वानी:-  वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने नैनीताल जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है।

युवा पत्रकार नरेन्द्र देव सिंह को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष दीपिका नेगी ने शनिवार को कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

नरेंद्र देव सांध्य दैनिक उत्तरांचल दीप हल्द्वानी, अमर उजाला में हल्द्वानी और ब्यूरो प्रमुख अल्मोड़ा रह चुके हैं।

वर्तमान में दैनिक अमृत विचार समाचार पत्र हल्द्वानी में सेवाएं दे रहे हैं।

जिला कार्यकारिणी में पूर्व महामंत्री एवं न्यूज दर्पण से जुड़े धीरज जोशी को उपाध्यक्ष, अमर उजाला हल्द्वानी में सेवाएं दे रहे मनोज भट्ट को उपाध्यक्ष, न्यूज 18 संवाददाता पवन सिंह और हल्द्वानी पहाड़ TV संवाददाता चंदन बिष्ट को मंत्री बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री शैलेन्द्र नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, रवि दुर्गापाल, अंचल पंत, नवीन बगौली, तरेंद्र बिष्ट आदि ने बधाई दी है।

Related posts

प्रेसर हॉर्न बजाने वाले हो जाओ सावधान वरना भुगतना होगा चालान।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी चौरई जिला छिंदवाड़ा एवम गस्वानी जिला श्योपुर में नौ दिवसीय श्री रामकथा करेंगे।

khabargangakinareki

शनिवार 29 नवम्बर 2025 को कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में पहली बीडीसी बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

Leave a Comment